1 साल बाद भी ट्रेन कटिंग के 2 मामलों में मृतकों की अब तक नही हुई शिनाख्त
-सलामतपुर पुलिस ने आसपास क्षेत्र के सभी थानों में की तलाश नही मिला सुराग
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना पुलिस दो अलग अलग ट्रेन दुर्घटनाओं के मामलों में जिसमें 2 युवकों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी को लेकर काफी परेशान है। क्योंकि घटना के एक साल बाद भी दोनों ही मामलों में मृतकों की शिनाख्त नही हो पाई है। जबकि पुलिस ने आसपास जिलों के सभी थानों में मृतकों के हुलिए के आधार पर जानकारी भेज दी थी। थाने के प्रधान आरक्षक हेत सिंह मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 मार्च 2024 को रातातलाई रेलवे फाटक के पास खंबा नम्बर 875/18 के डाउन ट्रेक पर एक अज्ञात युवक जिसकी उम्र तकरीबन 40 से 45 वर्ष रही होगी का शव मिला था। जिसके शरीर पर सफेद नीले रंग की चेक शर्ट और काले रंग की इनर नीले रंग का पेंट पहने हुए था। इस मामले में पुलिस ने मर्ग 13/24 धारा 174 सीआरपीसी का मामला दर्ज किया था। वहीं दूसरे मामले में 20 अप्रैल 2024 एक 35 वर्षीय युवक क्षत विक्षत शव सलामतपुर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे रेलवे पटरियों के खंबा नम्बर 872 पर मिला था। अज्ञात युवक के शव के दाहिने हाथ पर एस गुदा हुआ था। और वह नीले रंग का लोवर पहने हुए था। इस मामले में पुलिस ने मर्ग क्रमांक 15/24 धारा 174 सीआरपीसी का दर्ज कर जांच में लिया था। लेकिन दोनों ही मामलों में एक वर्ष बीतने के बाद भी दोनों मृतकों की शिनाख्त नही हो सकी है।
इनका कहना है
एक साल पहले ट्रेन दुर्घटना के 2 अलग-अलग मामलों में 2 मृतकों की शिनाख्त नही हो सकी है। जबकि उनके हुलिए की पूरी जानकारी आसपास जिलों के सभी थानों में भेज दी गई थी।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश