सलामतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 घंटे में बलवा व हत्या के प्रयास के 7 आरोपी गिरफ्तार
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना सलामतपुर क्षेत्र में क्रिकेट मैच के दौरान हुई कहासुनी के बाद हुए गंभीर बलवा और हत्या के प्रयास के मामले में सलामतपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 18 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश गया है। गौरतलब है कि 18 जनवरी को फरियादी विशेष शाक्या (18) निवासी ग्राम अंबाड़ी अपने साथियों के साथ ग्राम हिनोतिया में क्रिकेट मैच खेलने गया था। मैच समाप्त होने के बाद दोपहर लगभग 2 बजे वह हर्षित साहू और जितेंद्र शाक्या के साथ एक ही बाइक से वापस लौट रहा था। जब वे ग्राम बासियां के आगे ईंट-भट्ठे के पास पहुंचे, तभी ग्राम सत्ती निवासी सोहेब खाँ, राशिद खाँ, मुशर्रफ खाँ, मुबारिक खाँ, तोहिद खाँ, उसका छोटा भाई एवं अन्य लोगों ने रास्ता रोक लिया। सभी आरोपी डंडे और धारदार हथियारों से लैस थे। क्रिकेट मैच के दौरान हुई पुरानी कहासुनी को लेकर आरोपियों ने एक राय होकर जान से मारने की नीयत से फरियादी और उसके साथियों पर हमला कर दिया।
यह हुए हैं घायल--इस हमले में फरियादी एवं उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर जब अभिषेक मीणा, मयंक साहू, राहुल मीणा, रवि लोधी, अजय वंशकार, पन्नालाल जाटव, मोनु साहू सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट की। कई लोगों को सिर, हाथ-पैर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना को राहगीरों एवं ईंट-भट्ठे पर कार्यरत मजदूरों ने भी देखा।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई--फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सलामतपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक रायसेन आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी रायसेन नीलम चौधरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी सलामतपुर उपनिरीक्षक दिनेश रघुवंशी द्वारा विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर दबिश दी गई, जहां से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।
गिरफ्तार आरोपी--
मुबारिक खाँ (57), निवासी ग्राम सत्ती, तोहिद खाँ (19), निवासी ग्राम सत्ती, परवेज खाँ (19), निवासी ग्राम सत्ती, मुशर्रफ खाँ (22), निवासी ग्राम सत्ती, राशिद खाँ (34), निवासी ग्राम सत्ती व
दो नाबालिग बालक शामिल हैं।

बोरवेल हादसा: भागीरथ की मौत, CM मोहन यादव का परिजनों को 4 लाख का ऐलान
मध्य प्रदेश में गर्मी का अलर्ट: तापमान में 5–6 डिग्री उछाल, जानें आपके शहर का हाल
महिलाओं को 3000 रुपए की मदद, 6 महीने में UCC लागू—बंगाल में बीजेपी के वादों की लिस्ट
अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
अपराधी को भी समझने की जरूरत: श्री श्री रविशंकर के अनुसार करुणा से बदल सकता है व्यवहार और सोच
नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश