4 महीने से अवैध शराब के मामले में फरार पांच हज़ार का ईनामी तस्कर गिरफ्तार
-19 सितंबर को 9 लाख रुपए कीमत की 120 पेटी विदेशी शराब हुईं थी बरामद
-आरोपी को सलामतपुर पुलिस ने सूखी सेवनिया से घेराबंदी कर किया गिरफ्तार
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना पुलिस ने चार महीने से 9 लाख रुपये कीमत की 120 पेटी अवैध विदेशी शराब के मामले में फरार पांच हज़ार रुपये की ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी मोनू वर्मा पिता चिंतामणि वर्मा 39 निवासी कुंदन नगर बागमुगालिया भोपाल की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने दो दिन की कड़ी मशक्कत से सूखी सेवनिया से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी, प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव और आरक्षक सौरभ रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। शनिवार को आरोपी मोनू वर्मा को रायसेन न्यायालय में पेश किया गया है। गौरतलब है कि थाना पुलिस ने 19 सितंबर को दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे के रागनी ढाबे के सामने से एक ट्रक एमपी04 वायपी 5603 को रोका तो ड्रायवर अंधरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया था। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 120 पेटी विदेशी शराब जिसकी कीमत लगभग नो लाख रुपये और साढ़े आठ लाख रुपए कीमत का ट्रक ज़ब्त किया था। इस मामले में पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया था। काफी तलाश के बाद भी जब आरोपी गिरफ्त में नही आया तो रायसेन पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने 19 दिसंबर को फरार आरोपी पर पांच हज़ार का ईनाम घोषित किया था।
रीपियोर एलएलपी कंपनी में वेयरहाउस निकासी मेनेजर है आरोपी---पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी मोनू वर्मा ने पूछताछ में बताता की वह रीपियोर एलएलपी कंपनी में वेयरहाउस में निकासी मेनेजर के पद पर कार्यरत है और इनका ऑफिस बैरागढ़ भोपाल में है। जिसे खग्गू भैया संचालित करते है एवं वेयरहाउस अब्बास नगर रोड गांधीनगर भोपाल में है जो विदेशी मदिरा भंडार गृह है। वह 19 सितंबर को अभिमन्यु उर्फ मन्नू नायक कि गाड़ी LPT टाटा 407 क्रमांक MP 04 YP 5603 में विदेशी मदिरा ऑल ब्रांड की 400 पेटी वेयरहाउस से लोड कराई थी। जिसमे 02 परमिट थे एक भानपुर कलारी का जिसमे 366 पेटी खाली होना थी ओर एक परमिट सूखी सेवनिया मदिरा दुकान का था जहा पर 34 पेटी खाली होना थी। उसने गाड़ी के ड्राईवर निसार से बोला की तुम सीधे गाड़ी लेकर भानपुर कलारी पर पहुँच जाओ तो वह भानपुर कलारी पर पहुंचा वहा पर 260 पेटी विदेशी मदिरा की उतरवा दी। आरोपी ने जल्दी अमीर बनने की चाहत में 9 लाख रुपए कीमत की 120 पेटी विदेशी शराब की ज़्यादा कीमत में बेचना चाहीं थीं। लेकिन अमीर तो बना नही और माल भी पुलिस ने पकड़ लिया।
इनका कहना है।
पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन ने 4 महीने से फरार 5 हज़ार रुपये के ईनामी शराब तस्कर को सूखी सेवनिया क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। शनिवार को आरोपी को रायसेन न्यायालय में पेश किया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

बोरवेल हादसा: भागीरथ की मौत, CM मोहन यादव का परिजनों को 4 लाख का ऐलान
मध्य प्रदेश में गर्मी का अलर्ट: तापमान में 5–6 डिग्री उछाल, जानें आपके शहर का हाल
महिलाओं को 3000 रुपए की मदद, 6 महीने में UCC लागू—बंगाल में बीजेपी के वादों की लिस्ट
अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
अपराधी को भी समझने की जरूरत: श्री श्री रविशंकर के अनुसार करुणा से बदल सकता है व्यवहार और सोच
नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश