पुलिस ने 24 घंटे में बाइक चोरी का किया पर्दाफाश: आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के सलामतपुर थाना पुलिस क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नीनोद में हुई मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी थी, जिसे रात के समय कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार एवं एसडीओपी नीलम चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी और दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। पुलिस ने आरोपी तखत सिंह उर्फ पप्पू जाटव (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम नीनोद को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मोटरसाइकिल चोरी कर औबेदुल्लागंज ले गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। चोरी की वारदात का खुलासा करने में अहम भूमिका थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी, दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा, हेड कांस्टेबल दिलीप यादव, हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र राजपूत एवं आरक्षक परितोष पटेरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

खून से लाल हुआ रिश्ता: चाय के विवाद में देवर बना हैवान, भाभी की बेरहमी से हत्या
रायसेन की बेटी अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अंजना यादव माउंट एवरेस्ट फतह करने को तैयार, फहराएंगी तिरंगा
सुनारी से जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू, 9.55 लाख से होगा तालाब गहरीकरण
पुलिस ने 24 घंटे में बाइक चोरी का किया पर्दाफाश: आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 मार्च 2026)