​अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक के मार्गदर्शन में रायसेन पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों और फरार अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसडीओपी रायसेन प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने तड़के चार बजे ज्ञानपुरा गुलगांव स्थित पारदी मोहल्ले में सर्चिंग अभियान चलाकर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

3000 लीटर लाहन मौके पर नष्ट--तड़के अचानक हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस ने घरों की तलाशी के दौरान शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला करीब 3000 लीटर कच्ची शराब का लाहन जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके अलावा मौके से एक महिला भीकनबाई के कब्जे से 7 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई।

बड़ी मात्रा में शराब और वाहन जब्त--कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 141.26 लीटर देशी व कच्ची शराब और तीन मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।शराब की कुल कीमत लगभग 68,000 रुपये गाड़ियों की कुल कीमत लगभग 2,00,000 रुपये थानावार जब्ती का विवरण, ढोल सिंह मोगिया से 311 क्वार्टर देशी मदिरा (कीमत 31,000 रुपये) और 1 होंडा शाइन मोटरसाइकिल। इसके अतिरिक्त निर्मल मोगिया (5 लीटर), राजा मोगिया (6 लीटर), पप्पू पिता राधे मोगिया (5 लीटर) और गोपाल उर्फ पराग मोगिया (7 लीटर) से कच्ची शराब जब्त की गई।

​सलामतपुर थाना अंतर्गत शेखर मोगिया व उमेश मोगिया के कब्जे से 300 क्वार्टर देशी शराब (कीमत 30,000 रुपये) और 1 मोटरसाइकिल, रोकी मोगिया से 22 क्वार्टर देशी शराब (3.96 लीटर), राजाबाबू मोगिया से 24 क्वार्टर देशी शराब (4.320 लीटर) तथा पप्पू उर्फ प्रकाश एवं अरुण उर्फ अजय से 1 मोटरसाइकिल जब्त की गई।

​कई गंभीर मामलों में वांछित थे आरोपी---गिरफ्तार आरोपियों में से कई का आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी शेखर मोगिया पर सांची थाने में स्थायी वारंट व मारपीट और सलामतपुर थाने में वाहन चोरी का मामला दर्ज है। वहीं, उमेश मोगिया वाहन चोरी, जबकि पप्पू उर्फ प्रकाश व अरुण उर्फ अजय सलामतपुर व बेगमगंज थाने में दर्ज लूट के मामलों में फरार चल रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची--पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 11 मुख्य आरोपियों में शेखर मोगिया (31), निर्मल मोगिया (28), रोकी मोगिया (20), ढोलसिंह मोगिया (45), राजा मोगिया (37), उमेश मोगिया (22), पप्पू (65), गोपाल उर्फ पराग (72), राजाबाबू मोगिया (21), पप्पू उर्फ प्रकाश (30) तथा अरुण उर्फ अजय मोगिया (35) शामिल हैं।

सराहा गया पुलिस टीम का प्रयास--इस सफल कार्रवाई में एसडीओपी प्रतिभा शर्मा, सलामतपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक श्यामराज सिंह सोमवंशी, दीवानगंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील शर्मा सहित सलामतपुर थाना बल और पुलिस कंट्रोल रूम रायसेन के कर्मचारियों की विशेष और सराहनीय भूमिका रही।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28