-ज़िम्मेदार वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के नही कर रहा कोई इंतेज़ाम

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

सांची विकासखंड के सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत शाहपुर क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से किसान और पशुपालकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सांची ब्लॉक के शाहपुर में तेंदुए ने मंगलवार बुधवार की रात के समय घर में बंधे तीन माह के गाय के बछड़े को घर की बाउंड्री लांघकर गाय के 3 माह के बछड़े को उठाकर ले जाने लगा तभी आवाज सुनकर पशुपालक फुरकान उद्दीन की नींद खुली तो तेंदुए को भगाने की कोशिश की मगर तेंदुए उन पर ही हमला करने के लिए आगे बढ़ने लगा। पशुपालक फुरकान उद्दीन ने घर में भागकर अपनी जान बचाई। इसी दौरान वह गिर गए जिससे उनके मुंह में चोट आई है। इसके बाद तेंदुआ बछड़े को उठाकर घर के पास ही पहाड़ी पर जंगल में ले गया। जब ग्रामीणों ने सुबह जंगल में देखा तो बछड़े का आधा शव पड़ा हुआ मिला। ग्राम शाहपुर के रहने वाले फुरकान उद्दीन ने बताया कि रात के करीब  1:30 से 2 बजे के करीब बछड़े की आवाज सुनकर वह घर से बाहर आए तो देखा कि तेंदुआ बछड़े की गर्दन पड़कर ले जा रहा था। जो हमारे घर की बाउंड्री पर लगे गेट को लांघकर जा रहा था। मैने शोर मचाया तो तेंदुआ बछड़े को छोड़कर मुझ पर ही हमला करने लगा। जिससे मेने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। इसी दौरान गिरने से चोट भी लग गई। तेंदुआ बछड़े को उठाकर जंगल की और लेकर भाग गया। उन्होंने वन विभाग से उनको मुआवजा देने की मांग की है।गौरतलब है कि 2 दिन पहले भी पास ही के ग्राम जोगीपुरा में तेंदुए ने एक घर में बंधी गाय का शिकार कर लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। बार बार तेंदुए के हमले से आसपास क्षेत्र के पशुपालकों में डर का माहौल बना हुआ है। जानकारी होने के बाद भी वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के इंतेज़ाम नही कर रहा है। 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM