अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत गुरुवार को ग्राम मेहगांव स्थित माता श्री वेयरहाउस पर गेहूं उपार्जन खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान केंद्र पर अपनी उपज लेकर पहुंचे किसानों का फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। अतिथियों ने किसानों से संवाद कर उन्हें शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी और समर्थन मूल्य पर पारदर्शी एवं सुगम खरीदी प्रक्रिया का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। नेताओं ने कहा कि किसानों का बढ़ता उत्साह और विश्वास इस बात का संकेत है कि प्रदेश में कृषि क्षेत्र लगातार सशक्त हो रहा है और सरकार की योजनाएं जमीनी स्तर पर प्रभावी साबित हो रही हैं।इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, प्रदेश महामंत्री कप्तान सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, राकेश तोमर, जमना सेन, धीरेंद्र सिंह कुशवाह, राजेंद्र सिंह बघेल, कमलेश राजपाल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28