तोल कांटों की पूजा अर्चना कर समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी का शुभारंभ, पहले दिन केंद्रों पर रहा सन्नाटा
-27 गांव के 920 किसानों का हुआ है पंजीयन
-सलामतपुर खरीदी केंद्र 8 किमी दूर खोहा बेरखेड़ी चौराहे पर बनाए, किसानों में आक्रोश
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
कृषक सेवा सहकारी समिति सलामतपुर अंतर्गत इस वर्ष 2 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। गुरुवार को आज़ाद वेयरहाउस खोहा और सीमा वेयरहाउस बेरखेड़ी चौराहा पर समर्थन मूल्य गेंहू खरीदी की तुलाई मशीन की पूजा अर्चना करके शुभारंभ किया गया। इस दौरान समिति के प्रबंधक कुंवर सिंह दांगी, परवेज़ भाई, आबिद भाई, केंद्र प्रभारी कमल सिंह राजपूत और समस्त कर्मचारी, कृषकगण, हम्माल मौजूद थे। पहले दिन किसी भी किसान ने स्लॉट बुक नही कराया था तो खरीदी केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं इस वर्ष समिति के अंतर्गत दो खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। जिसको लेकर विवाद की स्तिथि बन रही है। प्रशासन ने सलामतपुर से आठ किलोमीटर दूर समर्थन मूल्य पर खरीदी केंद्र बनाए हैं। इसकी वजह से किसानों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। किसान अज़ीम मंसूरी, बलवंत सिंह, रवि ठाकुर ने कहा कि आठ से दस किलोमीटर दूर सरकारी गेंहू खरीदी केंद्र बनाए जाना उचित नही है। जबकि पिछले वर्ष कस्बे में ही खरीदी की गई थी।
27 गांव के 920 किसानों का हुआ है पंजीयन--- 9 अप्रेल से सभी खरीदी केंद्रों पर तुलाई मशीनों की विधिवत पूजा अर्चना कर खरीदी का शुभारंभ तो कर दिया गया है। लेकिन किसी भी खरीदी केंद्र पर किसान गेंहू की उपज बेचने नही पहुंचे। और अगर कोई किसान पहुंचा तो वह भी स्लॉट बुक नही होने की वजह से तुलाई नही करवा पाया। सलामतपुर सहकरी समिति अंतर्गत 27 गांव के लगभग 920 किसान पंजीयन हुए हैं। और दो खरीदी केंद्रों जिनमें एक बेरखेड़ी चौराहा व दूसरा खोहा गांव में बनाया गया है। वहीं इस वर्ष सरकारी समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी का मूल्य 2625 रुपए रखा गया है।
8 किलोमीटर दूर बना दिये खरीदी केंद्र--सलामतपुर सहकारी संस्था अंतर्गत 8 किलोमीटर दूर बेरखेड़ी चौराहा और खोहा गांव में दो खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। जिसको लेकर किसानों में आक्रोश है। इतने दूर सरकारी समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र बनाए जाना कहाँ तक उचित है।जबकि पिछले वर्ष समिति की खरीदी सलामतपुर वेयरहाउस और सुकासेन गांव में हुई थी। वहीं सांची सहकारी समिति क्षेत्र के किसानों को भी 8 किलोमीटर दूर सलामतपुर वेयरहाउस आना पड़ेगा।
इनका कहना है।
सलामतपुर सहकारी समिति अंर्तगत आने वाले किसानों के लिए इस वर्ष 8 किलोमीटर दूर गेंहू तुलाई के 2 केंद्र बेरखेड़ी चौराहा और खोहा गांव बनाए गए हैं। वहीं इस वर्ष सलामतपुर वेयरहाउस को सांची समिति का खरीदी केंद्र बनाया गया है।
कुंवर सिंह दांगी, प्रबंधक स. सं. सलामतपुर।
गेंहू खरीदी केंद्र 8 किलोमीटर दूर बेरखेड़ी चौराहा और खोहा गांव के वेयरहाउस को बनाना सही नही है। जबकि पिछले वर्ष सलामतपुर और सुकासेन में ही खरीदी की गई थी। हमारी शासन प्रशासन से मांग है कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए कस्बे में ही गेंहू खरीदी की जाए।
राकेश मीणा, किसान रातातलाई।

तोल कांटों की पूजा अर्चना कर समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी का शुभारंभ, पहले दिन केंद्रों पर रहा सन्नाटा
मेहगांव में गेहूं उपार्जन केंद्र का शुभारंभ, किसानों का हुआ सम्मान
राशिफल 10 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
SC का संदेश: धार्मिक स्थलों में प्रतिबंध धर्म को विभाजित करता है
एलपीजी आपूर्ति पर कोई संकट नहीं, 100% भरोसा, सरकार ने दी जानकारी
मुस्लिम विवाह कानून पर हाई कोर्ट की स्पष्टता, फैसला चर्चा में
सैन्य सहयोग से पीछे हटने की खबरों पर चीन की सफाई
हाईकोर्ट सख्त, पहले रिकॉर्ड जांच फिर जारी होंगे परिणाम