सलामतपुर में समर्थन मूल्य पर गेहूं तुलाई नहीं होने से किसानों का फूटा गुस्सा, हाईवे 18 पर लगाया चक्काजाम
-2 घंटे तक भोपाल विदिशा हाइवे पर दोनों और लगी वाहनों की लंबी कतार
-मौके पर सांची तहसीलदार के पहुंचने के बाद माने किसान
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
समर्थन मूल्य पर गेहूं तुलाई नहीं होने से नाराज किसानों ने शनिवार को भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे 18 सलामतपुर के रेलवे ओवरब्रिज के पास चक्काजाम कर दिया। किसानों के प्रदर्शन के चलते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप है कि सलामतपुर के एसजीएस वेयरहाउस पर गेहूं से भरी ट्रालियां पिछले चार से पांच दिनों से तुलाई केंद्रों पर खड़ी हैं, लेकिन अब तक तुलाई नहीं की जा रही है। किसानों ने प्रशासन पर अव्यवस्था और लापरवाही का आरोप लगाते हुए धर्म कांटे से तत्काल तुलाई कराने की मांग की।चक्काजाम की सूचना मिलते ही सलामतपुर थाने से पुलिस बल और सांची नायब तहसीलदार ललित सक्सेना मौके पर पहुंचे तथा किसानों को समझाइश देने का प्रयास किया। उन्होंने किसानों की समस्या का निदान करते हुए केंद्र प्रभारी से प्रतिदिन 25 ट्रालियां तोलने के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों की समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। काफी देर तक चले प्रदर्शन के कारण हाईवे पर लगभग दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
खरीदी केंद्र पर बारदाने की कमी के चलते बिगड़ रहे हैं हालात--सलामतपुर के एसजीएस वेयरहाउस पर समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी का कार्य चल रहा है। केंद्र पर अभी तक 30 हज़ार क्विंटल गेंहू की खरीदी हो चुकी है। समिति प्रबंधक नरेश राजपूत ने बताया कि बारदाने की कमी के कारण खरीदी में समय लग रहा है। केंद्र पर प्रतिदिन 5 से 10 गठान ही बारदाने की मिल रही है। जिसकी वजह से किसानों को इंतज़ार करना पड़ रहा है। शीघ्र ही किसानों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
इनका कहना है।
शनिवार को रेल्वे ओवरब्रिज के पास किसानों ने चक्काजाम लगा दिया था। किसानों की समस्या का समाधान करते हुए केंद्र पर प्रतिदिन गेंहू की 25 ट्रालियां तोलने के निर्देश दिए गए हैं।
ललित सक्सेना, नायब तहसीलदार सांची।
भोपाल विदिशा हाइवे पर किसानों ने ट्रेक्टर ट्राली सड़क के बीच मे खड़ी कर के चक्काजाम कर दिया था। मौके पर पहुंचे अधिकारियों की समझाईश और समस्या के निदान के बाद किसानों ने चक्काजाम समाप्त किया।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

सांची में बिजली कंपनी का संपर्क अभियान, शिविर में 66 आवेदनों का हुआ निराकरण
पानी की तलाश में गांव आया चिकारा, कुत्तों ने घेरकर मार डाला
राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व