सरार ग्राम पंचायत में 77वां गणतंत्र दिवस अनोखे अंदाज़ में, बेटियों के जन्म पर माताओं का सम्मान
‘बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ’ का संदेश, सरपंच नरेश चौधरी की पहल की सराहना
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सरार ग्राम पंचायत में 77वां गणतंत्र दिवस इस वर्ष एक प्रेरणादायी और अलग अंदाज़ में मनाया गया। ग्राम पंचायत सरपंच नरेश चौधरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता देते हुए बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान 15 अगस्त 2025 से 26 जनवरी 2026 के बीच जिन महिलाओं ने बेटी को जन्म दिया, उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सरपंच नरेश चौधरी द्वारा इन माताओं को शील्ड, मिठाई एवं नगद राशि प्रदान कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की तीन महिलाओं—निकिता विश्वकर्मा, सावित्री अहिरवार एवं राजकुमारी अहिरवार—को सम्मानित किया गया।सरपंच नरेश चौधरी ने कहा कि बेटियां समाज का भविष्य हैं और उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम के माध्यम से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का सशक्त संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

बोरवेल हादसा: भागीरथ की मौत, CM मोहन यादव का परिजनों को 4 लाख का ऐलान
मध्य प्रदेश में गर्मी का अलर्ट: तापमान में 5–6 डिग्री उछाल, जानें आपके शहर का हाल
महिलाओं को 3000 रुपए की मदद, 6 महीने में UCC लागू—बंगाल में बीजेपी के वादों की लिस्ट
अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
अपराधी को भी समझने की जरूरत: श्री श्री रविशंकर के अनुसार करुणा से बदल सकता है व्यवहार और सोच
नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश