-भोपाल निवासी आशिक अली का निकला शव

-भोपाल से सागर जाने के लिए निकले थे ट्रैन से, आशंका ट्रैन से गिरकर हुई मौत

-सलामतपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा शव

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर ख़बर पर पैनी नज़र)

थाना क्षेत्र के मुड़ियाखेड़ा रेलवे फाटक के आगे खंभा नम्बर 865/16 पटरियों के किनारे एक अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव 2 से 3 दिन पुराना होने के कारण सड़ चुका था। सलामतपुर पुलिस को जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी देर रात मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए रायसेन जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहीं शव के पास से आधार कार्ड मिलने से मृतक की पहचान आशिक अली पिता शौकत अली 57 साल निवासी जवाहर कालोनी ऐशबाग भोपाल के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से एक ट्रैन टिकिट भोपाल से बीना होते हुए सागर जाने का मिला है। पुलिस आशंका जता रही कि संभवता आशिक अली की मौत ट्रैन से गिरकर हुई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग का मामला कायम कर शव जिला चिकित्सालय रायसेन भेज दिया था। बुधवार को परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम उपरांत आशिक अली का शव रायसेन के कब्रिस्तान में दफना दिया गया है।

 

पत्नी की बीमारी से ईलाज के दौरान हो चुकी है मौत--बताया जा रहा है कि आशिक अली की पत्नी की भी बीमारी के चलते लगभग एक वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। और आशिक अली सेटिंग में लोहा बांधने का काम करता था। परिजनों से मिली अनुसार आशिक अली ने पत्नी के ईलाज के लिए अपना मकान 16 लाख रुपए में बेच दिया था। और खुद किराए के मकान में रह रहा था। वह दो से 3 दिन पहले सागर जाने के लिए भोपाल से निकले थे। तभी से उनसे संपर्क नही हो पा रहा था। वहीं ऐसी आशंका जताई जा रही है कि वह ट्रैन में गेट पर बैठे होंगे और गिरने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी आरपीएफ द्वारा सलामतपुर पुलिस को दी गई थी।

इनका कहना है।

मुड़ियाखेड़ा रेलवे फाटक के आगे रेल्वे पटरियों के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति का 2 से 3 दिन पुराना शव मिला है। जिसकी पहचान आशिक अली भोपाल के रूप में हुई हैं।बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। ऐसी आशंका है कि ट्रैन से गिरकर आशिक अली की मौत हुई है।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28