सांची जनपद क्षेत्र में बकाया बिजली बिल पर कार्रवाई, 8 किसानों पर कुर्की, 4 ने जमा किया बिल, 4 की मोटर ज़ब्त
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम कुलहड़िया, महुआखेड़ा एवं हिनोतिया में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा एक लाख रुपये से अधिक बकाया बिजली बिल वाले कृषि पंप उपभोक्ता किसानों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान कुल आठ किसानों पर विद्युत कंपनी की टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान चार उपभोक्ता किसानों ने मौके पर ही अपनी बकाया राशि जमा कर दी, जिसके बाद उनके विरुद्ध आगे की कार्रवाई रोक दी गई। वहीं शेष चार किसानों द्वारा बकाया राशि जमा न करने पर उनकी बोरवेल से विद्युत मोटर निकालकर जप्त की गई। इस संबंध में विद्युत कंपनी के जूनियर इंजीनियर मनीष कुमार श्रीवास्तव ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि जिन उपभोक्ता किसानों पर एक लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है, वे शासन द्वारा संचालित समाधान योजना के अंतर्गत अपना बकाया बिल जमा कर योजना का लाभ लें, ताकि कुर्की जैसी कार्रवाई से बचा जा सके। उक्त कार्रवाई कुलहड़िया, महुआखेड़ा एवं हिनोतिया गांव में जूनियर इंजीनियर मनीष कुमार एवं उनकी टीम द्वारा नियमानुसार की गई है।

बोरवेल हादसा: भागीरथ की मौत, CM मोहन यादव का परिजनों को 4 लाख का ऐलान
मध्य प्रदेश में गर्मी का अलर्ट: तापमान में 5–6 डिग्री उछाल, जानें आपके शहर का हाल
महिलाओं को 3000 रुपए की मदद, 6 महीने में UCC लागू—बंगाल में बीजेपी के वादों की लिस्ट
अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
अपराधी को भी समझने की जरूरत: श्री श्री रविशंकर के अनुसार करुणा से बदल सकता है व्यवहार और सोच
नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश