-भोपाल के पीएचक्यू आफिस सहित कई थानों का किया है भ्रमण

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

यूरोप के स्लोवेनिया देश से मध्यप्रदेश आए गोराज़्ड मेस्को प्रो. डॉ. प्रोफेसर, पीएचडी हेड ऑफ़ चेयर, यूनिवर्सिटी ऑफ़ मैरिबोर, फैकल्टी ऑफ़ क्रिमिनल और सिक्योरिटी चेयर ऑफ़ क्रिमिनोलॉजी ने बुधवार को सलामतपुर थाने का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने यह जाना कि पुलिस किस तरह से कार्य करती है। और उन्होंने थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी से पूछा कि थाने में किस तरह के अपराध आते हैं। थाना कब से बना है सहित अन्य जानकारियां ली। वह थाने में लगभग 1 घंटे तक रहे। उन्होंने पूरे थाना परिसर का बारीकी से भ्रमण किया। उनके साथ एक महिला ट्रांसलेटर भी मौजूद थी जो उनकी भाषा को हिंदी में ट्रांसलेट कर बता रही थी। थाने में भ्रमण के बाद गोराज़्ड मेस्को सांची स्तूप भी घूमने गए। बताया गया है कि वह 18 जनवरी को भारत देश आए थे। और उन्होंने भोपाल के पीएचक्यू हेडक्वार्टर सहित एमपीनगर थाने भी पहुंच पुलिस की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28