-कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज पहुंची सलामतपुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। एडिटर इन चीफ IND28.COM

कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के नेतृत्व में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज सोमवार को रायसेन जिले के सलामतपुर सांची और दीवानगंज पहुंची। जन आक्रोश यात्रा सांची होती हुई सलामतपुर त्रिमूर्ति चौराहा पहुंची जहां पर एक आमसभा का आयोजन किया गया। जन आक्रोश यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेताओं कार्यकर्ता शामिल हुए। सलामतपुर चौराहा पर आम सभा को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने संबोधित किया।उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा 18 साल में भाजपा नेताओं ने सिर्फ जनता से झूठे वादे व झूठी घोषणाएं ही की हैं। लेकिन अब जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है।अरुण यादव ने लोगो से इस बार मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की। स्थानीय विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी को आड़े हाथों लेते हुए जमकर आरोप लगाए।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM