शांति समिति की बैठक में सिंचाई विभाग कालोनी के 30 साल पुराने पेड़ों को काटने का उठा मुद्दा,हो चुकी है मौत
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
शुक्रवार को थाने में त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक का आयोजन शाम 5 बजे एएसआई सुनील शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष शेर सिंह राजपूत, मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष मकसूद मंसूरी, रातातलाई सरपंच रघुवीर सिंह मीणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रितेश अग्रवाल, भाजपा मंडल मंत्री संजीव यादव, रवि अग्रवाल, नगर रक्षा समिति के सदस्य सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए। बैठक में ईद उल अज़हा सहित अन्य त्योहार शांति पूर्ण तरीके से मनाने की अपील सुनील शर्मा द्वारा सभी नागरिकों से की गई। वहीं नागरिकों ने रातातलाई की सिचाई विभाग कालोनी में 30 साल पुराने यूकेलिप्टस के पेड़ों को काटने का सुझाव सभी के सामने रखा। क्योंकि इन पेड़ों की जड़े पुरानी होने की वजह से सड़ चुकी हैं और पेड़ भोपाल विदिशा हाइवे सड़क की और झुक रहे हैं जो कभी भी सड़क पर गिरकर गंभीर हादसे को न्यौता दे रहे हैं। कुछ समय पहले इसी जगह एक यूकेलिप्टस का 30 फिट लंबा पेड़ सड़क पर मोटरसाइकिल से स्कूल जा रहे शिक्षक मनोज श्रीवास्तव के ऊपर गिर गया था। जिससे उनकी मौत हो गई थी। और भाजपा मंडल अध्यक्ष रितेश अग्रवाल, मंडल मंत्री संजीव यादव ने बिजली व्यवस्था को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है उन्होंने कहा कि कस्बे में ज़रा सी हवा चलने और पानी गिरने पर बिजली गोल हो जाती है। जबकि मेंटेनेंस के नाम पर 9-9 घंटे बिजली काटी जाती है। बिजली व्यवस्था में शीघ्र ही सुधार होना आवश्यक है।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर