सांची विश्वविद्यालय में सरस्वती पूजन के साथ मनी सुभाष चंद्र बोस जयंती
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में वसंत पंचमी के उपलक्ष में सरस्वती पूजन संपन्न हुई। साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती भी मनाई गई।भारतीय चित्रकला विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अधिष्ठाता प्रो. नवीन कुमार मेहता ने सरस्वती पूजन संपन्न कराया। विश्वविद्यालय के भारतीय दर्शन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन दीक्षित ने सरस्वती पूजन के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा में परा और अपरा विद्या को परिभाषित किया। उन्होंने बताया कि वैदिक काल से ही सरस्वती उपासना के प्रमाण मिलते हैं। डॉ. दीक्षित ने बताया कि इसीलिए इसे सिंधु-सरस्वती सभ्यता कहा जाने लगा। डॉ. दीक्षित ने कहा कि बचपन से ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्श स्वामी विवेकानंद थे। नेताजी के आध्यात्मिक सफर के बारे में डॉ. दीक्षित ने बताया कि स्वामी विवेकानंद और स्वामी अरबिंदो ने उन्हें बेहद प्रभावित किया था। वे रामकृष्ण मिशन और अरबिंदो आश्रम में जाते थे। प्रो. नवीन कुमार मेहता ने अपने वकतव्य में बताया कि नेताजी ने चयन होने के बाद भी आई.सी.एस की नौकरी को ठुकरा दिया था क्योंकि वो अंग्रेज़ों की गुलामी नहीं करना चाहते थे। बाद में नेताजी ने ही अंग्रेज़ों के खिलाफ आज़ाद हिंद फौज का गठन किया था।विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ एवं कुलसचिव प्रो. आर.एन गुप्ता ने सभी को वसंत पंचमी और नेताजी सुभाष चंद्रबोस की जयंती पर बधाई दी। कार्यक्रम में अकादमिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ छात्रों ने भी जमकर हिस्सा लिया।

बोरवेल हादसा: भागीरथ की मौत, CM मोहन यादव का परिजनों को 4 लाख का ऐलान
मध्य प्रदेश में गर्मी का अलर्ट: तापमान में 5–6 डिग्री उछाल, जानें आपके शहर का हाल
महिलाओं को 3000 रुपए की मदद, 6 महीने में UCC लागू—बंगाल में बीजेपी के वादों की लिस्ट
अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
अपराधी को भी समझने की जरूरत: श्री श्री रविशंकर के अनुसार करुणा से बदल सकता है व्यवहार और सोच
नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश