सांची में जल प्रदाय एवं सीवरेज परियोजनाओं का निरीक्षण
-कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी के अतिरिक्त प्रबंध संचालक दिव्यांक सिंह द्वारा एशियन डेवलपमेंट बैंक सहायता प्राप्त रायसेन जिले की सांची जल प्रदाय परियोजना एवं सीवरेज परियोजना के कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने जल प्रदाय परियोजना की डिज़ाइन का विस्तारपूर्वक अवलोकन करते हुए इसके विभिन्न घटकों का सूक्ष्म परीक्षण किया। उन्होंने परियोजना के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, तकनीकी मानकों के पालन एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने सीवरेज परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के स्थल का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि दोनों परियोजनाएँ क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, अतः इनके कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर कम्पनी के प्रमुख अभियंता आनंद सिंह, परियोजना प्रबंधक सुबोध जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, स्थानीय निकाय के जनप्रतिनिधि, संविदाकार के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सांची में बिजली कंपनी का संपर्क अभियान, शिविर में 66 आवेदनों का हुआ निराकरण
पानी की तलाश में गांव आया चिकारा, कुत्तों ने घेरकर मार डाला
राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व