सलामतपुर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने किया औद्योगिक भ्रमण
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत औद्योगिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण के दौरान छात्र छात्राओं ने कनिष्का ब्यूटी पार्लर का विजिट किया। भ्रमण के दौरान छात्राओं को विभिन्न तकनीकी व व्यावसायिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। साथ ही विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को भविष्य में किए जाने वाले कोर्स और रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर विशेष रूप से कनिष्का ब्यूटी पार्लर संचालक सीमा राठौर द्वारा हेयर स्पा, हेयर कलर का डेमो भी दिया गया और उसके संसाधनों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को क्षेत्र में उपलब्ध भविष्य के कोर्स, उच्च शिक्षा और रोजगार अवसरों से अवगत कराया। विद्यालय के प्राचार्य अवध नारायण राय ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया एवं वोकेशनल कीर्ति सक्सेना सलामतपुर ने बताया कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण से छात्र छात्राओं में व्यावहारिक ज्ञान का विकास होता है और उन्हें आगे के करियर विकल्पों की जानकारी भी मिलती है। इस अवसर पर समस्त शिक्षको ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। छात्रों ने इस भ्रमण को अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायी अनुभव बताया।

बोरवेल हादसा: भागीरथ की मौत, CM मोहन यादव का परिजनों को 4 लाख का ऐलान
मध्य प्रदेश में गर्मी का अलर्ट: तापमान में 5–6 डिग्री उछाल, जानें आपके शहर का हाल
महिलाओं को 3000 रुपए की मदद, 6 महीने में UCC लागू—बंगाल में बीजेपी के वादों की लिस्ट
अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
अपराधी को भी समझने की जरूरत: श्री श्री रविशंकर के अनुसार करुणा से बदल सकता है व्यवहार और सोच
नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश