विश्व पृथ्वी दिवस पर सलामतपुर शासकीय स्कूल में कार्यक्रम आयोजित
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर ख़बर पर पैनी नज़र)
वेल प्रकृति परियोजना के अंतर्गत वेलस्पन फाउंडेशन के द्वारा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर और हाईस्कूल बालमपुर में धरती हम बच्चों की विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस मौके पर सभी के द्वारा स्कूल प्रांगण की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। और सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। रिंकू दुबे के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत गीत " पर्यावरण हम बचाएंगे, आओ मिल जुल के भाई गीत के साथ शुरुआत की गई।
पर्यावरण संरक्षण पर दिया गया संदेश--वेलस्पन फाउंडेशन से सीएसआर मैनेजर हरेंद्र सिकरवार द्वारा पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत है और इसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। पृथ्वी हमारा एकमात्र घर है और इसकी रक्षा करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्रों से रोजमर्रा की जिंदगी में छोटे-छोटे पर्यावरणीय कदम अपनाने की अपील की गई।
पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है--इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और जैव विविधता के नुकसान को रोकने के लिए यह दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। पृथ्वी दिवस 2026 की थीम हर साल पृथ्वी दिवस की एक खास थीम होती है। 2026 की थीम पर्यावरण संरक्षण, क्लाइमेट एक्शन और सस्टेनेबल लाइफस्टाइल को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। इस साल पृथ्वी दिवस 2026 की थीम है, हमारी शक्ति, हमारा ग्रह। इस मौके पर वेलस्पन फाउंडेशन से हरेंद्र सिकरवार, निवसीड बचपन से रिंकू दुबे, ओमप्रकाश रायकवार,अंजू चौहान, रोशनी यादव, नेहा मेहरा, कशिश मेहरा, पूजा कुशवाहा,स्कूल शिक्षक, आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता, ग्रामीण जनों की भागीदारी रही।

चमत्कारी धाम का रहस्य! दक्षिण में बसे इस खाटू श्याम मंदिर की महिमा
शनि की उल्टी चाल से बदलेगा भाग्य, इन 3 राशियों को मिलेगा धन और प्यार
विश्व पृथ्वी दिवस पर सलामतपुर शासकीय स्कूल में कार्यक्रम आयोजित
दीवानगंज वनक्षेत्र में बाघ के विचरण के दृष्टिगत नागरिकों की सुरक्षा हेतु दिशा-निर्देश
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन