दीवानगंज में संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित, 256 आवेदन हुए प्राप्त
-शिविर में बड़ी संख्या म उमड़ीें ग्रामीणों की भीड़
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची विकासखंड की ग्राम पंचायत दीवानगंज में संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसडीएम मनीष शर्मा ने ग्रामीणों से सीधे आवेदन प्राप्त किए। इस दौरान विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी और कुल 256 आवेदन प्राप्त हुए। ग्रामीणों ने संबल योजना, विकलांग एवं वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि विवाद, सीमांकन, खसरा-नक्शा, शिक्षा एवं आयुष्मान कार्ड सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में सरपंच गिरजेश नायक, सचिव रामप्रसाद मालवीय, सहायक सचिव गायत्री चतुर्वेदी, हल्का पटवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्राप्त आवेदनों की पंचायत स्तर पर जांच कर उन्हें संबंधित विभागों को निराकरण हेतु भेजा गया। एसडीएम मनीष शर्मा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनसमस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित किया जाए।

बोरवेल हादसा: भागीरथ की मौत, CM मोहन यादव का परिजनों को 4 लाख का ऐलान
मध्य प्रदेश में गर्मी का अलर्ट: तापमान में 5–6 डिग्री उछाल, जानें आपके शहर का हाल
महिलाओं को 3000 रुपए की मदद, 6 महीने में UCC लागू—बंगाल में बीजेपी के वादों की लिस्ट
अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
अपराधी को भी समझने की जरूरत: श्री श्री रविशंकर के अनुसार करुणा से बदल सकता है व्यवहार और सोच
नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश