अदनान खान सलामतपुर रायसेन। प्रधान संपादक IND28.COM

देश की सांस्कृतिक विविधता को अधिक गहराई से समझने के उद्देश्य से  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत आव्हान पर विविध कार्यक्रम चल रहा है। इसी कड़ी में हैदराबाद से लेकर उज्जैन तक भारत दर्शन यात्रा जो कि मध्यप्रदेश भाजपा के प्रभारी मुरलीधर राव के नेतृत्व में सांची जा रही थी जिसका नगर सलामतपुर में भारतीय जनता पार्टी के एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रोहित यादव के निज निवास पर फूल मालाओ ओर ढोल पटाखे के साथ मुरलीधर राव का स्वागत किया गया। और यात्रा पर पुष्प वर्षाकर सभी अतिथियों का स्वागत भी किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान प्रधान संपादक IND28.COM