-वन विभाग के ज़िम्मेदार अधिकारी नही कर रहे तेंदुए को पकड़ने के इंतेज़ाम

 

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। प्रधान संपादक IND28.COM

जिले के सांची जनपद के अम्बाड़ी गांव व आसपास क्षेत्र में तेंदुए के मूवमेंट के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तेंदुआ गांव क्षेत्र में बार बार लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। और कभी गाय तो कभी कुत्तों को अपना शिकार बना रहा है। जानकारी होने के बाद भी वन विभाग के ज़िम्मेदार अधिकारी किसी बड़ी अनहोनी के इंतजार में बैठे हैं। और कोई इंतेज़ाम तेंदुए को पकड़ने के लिए नही कर रहे है। जानकारी अनुसार रायसेन जिले के ग्राम अम्बाड़ी में माता मंदिर के पास पहाड़ी से नीचे उतरकर लखन मोगिया के कुत्ते पर तेंदुए ने हमला कर दिया। लोगों ने शोर-शराबा किया तो तेंदुआ कुत्ते को छोड़कर भाग गया। तेंदुए के हमले से कुत्ते के गले पर दांत गढ़ने के निशान आसानी के साथ देखे जा सकते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने एक तेंदुआ और उसके दो शावकों को देखा है। तेंदुए के मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा है।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान प्रधान संपादक IND28.COM