-सलामतपुर में शनिवार देर की घटना, यातायात हो रहा है प्रभावित

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

भोपाल–विदिशा स्टेट हाईवे-18 के सलामतपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भूसे से भरा हुआ एक ओवरलोड ट्रक कमानी टूटने से अनियंत्रित होकर सड़क के नीच एक तरफ झुक गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक सहित आसपास मौजूद लोग सुरक्षित रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात कस्बे में भूसा लेकर भोपाल की ओर जा रहा ओवरलोड आयशर ट्रक कमानी टूटने और टायर फटने के बाद संतुलन बिगड़ने से सड़क के नीचे की और झुक गया। ड्रायवर क्लीनर ने समय रहते खुद को बचा लिया। वहीं ट्रक को बल्लियों के सहारे रोक कर पलटने से बचाया गया है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि स्टेट हाईवे-18 पर प्रतिदिन सैकड़ों ओवरलोड भूसे से भरे वाहन गुजरते हैं, जो हादसों को दावत देते हैं। पहले भी इस मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के कारण कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

हाइवे 18 से रोज़ निकल रहे भूसे से भरे 50 से अधिक ट्रक और ट्रालियां, नही हो रही कार्रवाई--परिवहन विभाग की अनदेखी के कारण रायसेन जिले के भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर ओवरलोड ट्रक, डंपर, ट्रैक्टर ट्रॉली आदि वाहन सड़क पर सरपट दौड़ते हुए दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहे हैं। वहीं पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा इनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने से वाहन चालकों के हौसले बुलंद हैं। हद तो तब हो जाती है जब भूसे से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली पर ही लोग बैठे हुए नजर आते हैं जो हादसों को दावत दे रहे हैं। इस दौरान अगर कोई व्यक्ति बिजली की हाईटेंशन लाइट की चपेट में आ जाए तो एक बड़ा हादसा हो सकता है। यह नजारा है बेरखेड़ी चौराहे का जहां से एक ओवरलोड भूसा से भरी ट्रैक्टर ट्राली निकलती हुई नजर आई। जिसके ऊपर लोग बैठे हुए थे जो अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे थे।जानकारी के अनुसार रायसेन जिले के भोपाल विदिशा हाईवे सलामतपुर थाने के बेरखेड़ी चौराहा, दीवानगंज में रोजाना सैकडों ट्रक, डंपर व ट्रैक्टर ट्रॉलियां क्षमता से अधिक मात्रा में भूसा भरकर ले जाते हैं। ओवरलोड वाहनों से हाईवे पर आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। लेकिन विभाग इन ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा हैं।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28