सलामतपुर पुलिस ने 19 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को दबोचा
-आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की कार्रवाई
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 19 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे, एसडीओपी के मार्गदर्शन और सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में की गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भोपाल विदिशा हाइवे पर पुरानी चौकी के सामने एक व्यक्ति सफेदी रंग की बोरी में अवैध शराब बेचने ले जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एएसआई सुनील शर्मा, प्रधान आरक्षक पुष्पेन्द्र राजपूत और आरक्षक संदीप रघुवंशी मौके पर पहुंचे तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ और बोरी की जांच करने पर उसमें 19 क्वार्टर अवैध शराब पाई गई। पुलिस ने मौके से शराब ज़ब्त कर आरोपी नरेश यादव पिता कोमल सिंह यादव निवासी संग्रामपुर के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है। वहीं सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि नशामुक्त अभियान के तहत नशीली दवाओं एवं शराब का अवैध व्यापार करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। स्कूल, कॉलेजों के आसपास स्थित दुकानों की नियमित जांच की जा रही है। इसके अलावा होटल, ढाबा सहित अन्य स्थानों का भी आकस्मिक निरीक्षण कर जांच की जा रही है। जांच में नशीले, मादक पदार्थो का अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। वहीं इनके खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही रोकथाम और जन समर्थन जुटाने के लिए गांव गांव जाकर स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।
इनका कहना है।
मुखबिर से सूचना मिलने के बाद थाने से पुलिक स्टॉफ़ को मौके पर भेजा तो एक आरोपी को 19 क्वार्टर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध 34(1) आबकारी की कार्रवाई की गई है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

सांची में बिजली कंपनी का संपर्क अभियान, शिविर में 66 आवेदनों का हुआ निराकरण
पानी की तलाश में गांव आया चिकारा, कुत्तों ने घेरकर मार डाला
राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व