नगर में धूमधाम से मना महाशिवरात्रि का पर्व, मुख्य मार्गों से निकली शोभायात्रा
-राजीवनगर में शिवमंदिर से निकली शिवबारात, सैंकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
नगर में बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान द्वारकाधीश मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई जो मुख्य मार्गों से होती हुई हनुमान पर समापन हुआ। शोभा यात्रा में सलामतपुर, रातातलाई, सुनारी सहित आसपास क्षेत्रों के सैंकड़ों लोग शामिल हुए। वहीं राजीवनगर में सूर्या फैक्ट्री वाले शिवमंदिर से भी प्रति वर्ष अनुसार भानू मालवीय के नेतृत्व में शिव बारात निकाली जा गई है। यह शिवबारात भानू मालवीय द्वारा पिछले पांच वर्षों से निकाली जा रही है। सलामतपुर के पंडित अशोक त्रिपाठी ने बताया कि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाने वाला महाशिवरात्रि पर्व, देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस दिन भगवान शिव के भक्त उनकी पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से मनोवांछित फल प्राप्त कर सकते हैं। इस वर्ष महाशिवरात्रि 26 फरवरी बुधवार के दिन मनाई जा रही है। बता दें कि महाशिवरात्रि पर्व हिन्दुओं के मुख्य त्योहारों में शामिल है। भगवान शिव की महिमा एवं शक्तियां अनंत हैं। उनकी विभूतियों से वेद पुराण आदि धर्म ग्रंथ परिपूर्ण हैं। 'ऊँ नम: शिवाय' मंत्र शिव स्वरूप है। प्रणव से युक्त यह पंचाक्षर मंत्र सम्पूर्ण मनोरथों की पूर्ति करने वाला है। शिव का अर्थ ही है कल्याण।महाशिवरात्रि का अर्थ है कल्याण की रात्रि। भगवान शिव की कृपा प्राप्त होने पर मनुष्य अभय को प्राप्त हो जाता है।

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, एक दिन पुराना शव मिलने से फैली सनसनी
कायमपुर गांव में घरों के पीछे पहाड़ की चट्टान पर बैठा दिखा बाघ, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल