नागपंचमी पर भगवान नागचंद्रेश्वर मन्दिर के खुले पट
भोपाल : प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाकालेश्वर मन्दिर प्रांगण में मंगलवार को नागपंचमी पर्व मनाया जा रहा है। नागचन्द्रेश्वर भगवान के पट 28 जुलाई को रात्रि 12 बजे खोले गए। लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन करेंगें।
महाकालेश्वर मंदिर के द्वितीय तल पर नागचन्द्रेश्वर भगवान का पट खुलने पर पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत विनितगिरी महाराज, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री संपतिया उइके द्वारा पूजन किया गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे शासकीय पूजन किया गया है।
महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की जनसंपर्क अधिकारी गौरी जोशी से प्राप्त जानकारी अनुसार 29 जुलाई, रात 12:15 से प्रात: 11 बजे तक 4 लाख 462 दर्शनार्थियों ने नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन किए।

शासन में सुधार की कवायद—मुख्यमंत्री सचिवालय में जिम्मेदारियों का नया वितरण
जनसंपर्क विभाग के उप संचालक सुनील वर्मा को PRSI का सम्मान
‘TMC का दिया बुझने वाला’, मोदी के बयान से गरमाई सियासत
शराब माफिया के लोगों द्वारा रात में मारपीट करने पर पुलिस ने की सख्त कार्रवाई
BJP जॉइन करने की खबरों पर भड़के संजय सिंह, बोले—जनता नहीं करेगी माफ
बार-बार भूख लगना भी फाइबर की कमी का इशारा
भंडारा में दर्दनाक एक्सीडेंट—शादी से लौट रहे लोगों की कार ट्रक से टकराई, 5 की मौत