हटकेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ शुरू होगा सुशासन तिहार
रायपुर: मुख्यमंत्री का मेगा प्लान और महादेव ऐप पर सियासी संग्राम, राजधानी में आज हलचल तेज
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आज धार्मिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र बनी हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जहां एक ओर आस्था के कार्यक्रमों में शामिल होंगे, वहीं दूसरी ओर विपक्ष ने महादेव सट्टा ऐप को लेकर सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है।
महादेवघाट पर रुद्राभिषेक और मेधावियों का सम्मान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 10:30 बजे महादेवघाट स्थित ऐतिहासिक हटकेश्वर नाथ मंदिर पहुंचेंगे। गुजरात के सोमनाथ मंदिर के 1000 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष कार्यक्रम में वे रुद्राभिषेक करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री निवास में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा, जहां वे 10वीं और 12वीं बोर्ड के टॉपर्स से संवाद करेंगे और उन्हें सम्मानित करेंगे।
'सुशासन तिहार' और खेल शिविर का आगाज राजधानी में आज से दो बड़े अभियान शुरू हो रहे हैं:
-
सुशासन तिहार 2026: जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आज से शिविरों का दौर शुरू हो रहा है। पहला शिविर शंकरनगर के सिंधु भवन में सुबह 11 बजे से लगेगा।
-
निशुल्क खेल प्रशिक्षण: रायपुर में आज से 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर शुरू हो रहा है। इसमें युवाओं को 22 अलग-अलग खेलों की ट्रेनिंग अनुभवी कोच द्वारा दी जाएगी।
महादेव ऐप और पेयजल संकट पर विपक्ष हमलावर
-
कांग्रेस का प्रहार: कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने महादेव सट्टा ऐप के सोशल मीडिया विज्ञापनों को लेकर भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने सवाल किया कि जब सरकार अन्य पोस्ट हटवा सकती है, तो सट्टा ऐप के विज्ञापनों पर रोक क्यों नहीं लग रही? साथ ही उन्होंने मुख्य आरोपियों के प्रत्यर्पण में देरी पर भी सवाल उठाए हैं।
-
आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन: पेयजल संकट को लेकर आज बिरगांव नगर निगम में 'आप' कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी का आरोप है कि भीषण गर्मी में जनता बूंद-बूंद पानी को तरस रही है।

सांची में बिजली कंपनी का संपर्क अभियान, शिविर में 66 आवेदनों का हुआ निराकरण
पानी की तलाश में गांव आया चिकारा, कुत्तों ने घेरकर मार डाला
राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व