अदनान खान रायसेन। एडिटर इन चीफ IND28.COM

खेल एवं युवा कल्याण कल्याण विभाग के तत्वाधान में जिला स्तरीय खेलो एमपी प्रतियोगिता का आयोजन 24 सितंबर को मंडीदीप में किया गया। विद्यालय के खेल शिक्षक आशुतोष शर्मा ने बताया केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने सांची विकासखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न खेल विधाओं में भाग लिया । वॉलीबॉल टीम ने आदित्य राय की कप्तानी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।फुटबॉल टीम गुरु कृपा फुटबॉल क्लब एवं केंद्रीय विद्यालय की संयुक्त  टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में सौम्या रजक एवं अरुनव मिश्र ने भाग लिया। खो-खो बालिका वर्ग में अनोखी साहू का चयन हुआ। सभी चयनित खिलाड़ी आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता  27, 28 सितंबर को भोपाल में आयोजित होगी, उसमें भाग लेंगे। इसके अलावा खोखो, कबड्डी, टेबल टेनिस में खिलाड़ियों ने भाग लिया और उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा। विद्यालय के प्राचार्य महोदय आर के रुद्र ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से  एम के गुप्ता, पी जी टी कमर्स, अवधेश नायक, पी जी टी भौतिक, खेल प्रशिक्षक महेंद्र प्रजापति, योग प्रशिक्षक नितेश एवं शिक्षक मुख्य रूप रूप से उपस्थित थे।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM