- चोरों की तलाश में पुलिस ने बनाई 2 टीमें

-सलामतपुर थाने के बेरखेड़ी चौराहे के पास की घटना

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

2 दिन पहले हाइवे 18 बेरखेड़ी चौराहे के पास हुए ट्रक कार एक्सीडेंट के मामले में नया मोड़ आ गया है। गेंहू से भरे हुए ट्रक ने जिस नेक्सन कार एमपी11 सीसी 6414 में टक्कर मारी थी। उसको चलाने वाले तीन से चार युवक उनकी दूसरी स्कॉर्पियो कार में गेंहू से भरे हुए ट्रक से 12 बोरी गेंहू चुरा कर ले गए हैं। चोरी गए गेंहू की कीमत लगभग बीस हज़ार रुपये बताई जा रही है। चोरी की पूरी वारदात नज़दीकी होटल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इन्हीं फुटेज की मदद से सलामतपुर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। इनकी तलाश के लिए पुलिस की 2 टीम बनाई गई हैं। एक टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी खुद कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन से चार अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध 303(2) बीएनएस का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।

530 गेंहू की बोरी विदिशा से भरकर इंदौर ले जा रहा था ट्रक--ट्रक एमपी09 एचएच 8147 विदिशा के प्योर ईट इंडिया प्रायवेट लिमिटेड के संचालक राहुल अग्रवाल ने लगभग 9 लाख रुपए कीमत का 530 बोरी गेंहू एबी रोड डगचिया इंदौर की अरमानिया कंपनी के लिए लोड किया गया था। 2 दिन पहले ट्रक चालक रंछोड़ चोहान ने ट्रक से एक नेक्सन कार में टक्कर मार दी थी। जिसकी वजह से कार सवार 3 से चार युवक तो बाल बाल बच गए थे। लेकिन उनकी कार पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गई थी। बताया जा रहा है कि इन्हीं युवकों ने पीछे आ रही उनकी दूसरी स्कॉर्पियो कार में ट्रक से तिरपाल हटाकर 12 गेंहू की बोरियां चोरी कर ली और कार में भरकर मौके से फरार हो गए। लेकिन यह चोरी की वारदात घटनास्थल के एक नजदीकी होटल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सलामतपुर पुलिस ने इन्हीं फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर ली है। शीघ्र ही आरोपियों की पहचान कर ली है। जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।

इनका कहना है।

एक्सीडेंट वाली घटना के बाद ट्रक से 12 गेंहू की बोरियां चोरी की गईं हैं। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया है। कुछ इनपुट मिले हैं। जिसके आधार पर आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28