-ग्रामीणों की सूचना पर सलामतपुर पुलिस ने की कार्रवाई

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

थाने के सुनारी रोड पर उत्पात मचा रहे युवक को ग्रामीणों की सूचना पर सलामतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक पर धारा 170 बीएनएस की कार्रवाई कर सांची टप्पा तहसील न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शनिवार को दोपहर के समय सलामतपुर के सुनारी रोड पर रोहित नायक पिता जगदीश नायक 31 वर्ष निवासी गुरुद्वारा के पास दीवानगंज गांव की शांति भंग कर हंगामा मचा रहा था।परेशान होकर ग्रामीणों ने थाने में सूचना दी। सूचना मिलते ही सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने तत्काल थाने से पुलिस बल सुनारी रोड पर भेजा। जहां पर रोहित नायक ग़दर मचाते लड़ाई झगड़ा करते हुए मिल गया। पुलिस रोहित नायक को गिरफ्तार कर थाने ले आई। और उसके खिलाफ धारा 170 बीएनएस की कार्रवाई करते हुए सांची टप्पा तहसील न्यायालय में पेश कर दिया है।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28