हाइवे 18 के कौंसाखेड़ी खामखेड़ा जोड़ पर 2 बाइकों की जोरदार भिड़ंत, 2 युवक गंभीर घायल
-एक को निजी वाहन से तो दूसरे को 108 से अस्पताल भेजा
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना क्षेत्र अंतर्गत भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 बेरखेड़ी चौराहा के पास कौंसाखेड़ी जोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से एक घायल युवक को तत्काल निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं दूसरे घायल, जो रायसेन निवासी पप्पू बताए जा रहे हैं, को 108 एंबुलेंस की मदद से सांची सिविल अस्पताल ले जाया गया।डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल पप्पू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे विदिशा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही सलामतपुर पुलिस की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि हाइवे 18 पर यातायात का बहुत अधिक दबाब हो गया है। यहां से प्रतिदिन दस से पंद्रह हजार छोटे बड़े वाहन निकल रहे हैं। वाहनों की अधिक संख्या के हिसाब से सड़क बहुत सकरी है। जिसे स्थानीय रहवासियों ने 4 लेन करने की मांग शासन प्रशासन से की है।
कोसाखेड़ी खामखेड़ा तिराहे पर बढ़ रहा हादसों का खतरा--रायसेन जिले के भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर बेरखेड़ी चौराहा के पास कोसाखेड़ी खामखेड़ा जोड़ पर ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खामखेड़ा तिराहे पर न तो कोई संकेतक बोर्ड है और न ही स्पीड ब्रेकर, जिसके कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।ग्रामीणों के अनुसार खामखेड़ा तरफ से आने वाले वाहन सीधे हाईवे 18 पर चढ़ जाते हैं, जबकि भोपाल या विदिशा दिशा से आने वाले वाहन चालकों को तिराहा समझ ही नहीं आता। दृश्यता और संकेतों की कमी के चलते कई बार वाहन टकराव की स्थिति बन जाती है। लोगों ने प्रशासन से तुरंत सड़क सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। या तो तिराहे पर स्पष्ट संकेत बोर्ड लगाए जाएं या फिर स्पीड ब्रेकर बनाकर वाहनों की रफ्तार नियंत्रित की जाए, ताकि इस तिराहा पर होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।
इनका कहना है।
शनिवार दोपहर के समय बेरखेड़ी चौराहे के पास 2 बाइकों की टक्कर में 2 लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

सुनारी रोड पर हंगामा मचा रहे युवक पर 170 की कार्रवाई, तहसील न्यायालय में किया पेश, भेजा जेल
हाइवे 18 हादसे के बाद ट्रक से 12 बोरी गेंहू चोरी, CCTV में कैद वारदात, मौके का फायदा उठाकर युवक फरार
हाइवे 18 के कौंसाखेड़ी खामखेड़ा जोड़ पर 2 बाइकों की जोरदार भिड़ंत, 2 युवक गंभीर घायल
हादसे के 2 महीने बाद भी मौके पर ही लावारिस पड़ी है 3 पलटी खाकर पलटी कार, मामला संदिग्ध होने की संभावना
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (29 मार्च 2026)
‘प्रहार’ LMG से बढ़ी सेना की ताकत, Adani Defence & Aerospace ने सौंपी पहली खेप
बस हादसे पर सियासत तेज: “यह हादसा नहीं लापरवाही”, पटवारी ने CM Mohan Yadav को घेरा