-हाइवे 18 दीवानगंज सड़क पर 6 फरवरी की घटना, CCTV में कैद हुई थी घटना

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर ख़बर पर पैनी नज़र)

सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाइवे 18 दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर 6 फरवरी को एक तेज़ रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर 3 पलटी खाकर सड़क से नीचे जाकर पलट गई थी। घटना के दो महीने बाद भी काले रंग की मारुति सियाज कार अभी भी लावारिस हालात में मौके पर ही पड़ी हुई है। जिसकी वजह से मामला संदिग्ध होने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय रहवासी भी कार चोरी वगैरह की होने की संभावना जता रहे हैं। वहीं कार में से कीमती सामान भी चोरी होने लगा है। कार पलटने की घटना पास में ही स्तिथ दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गई थी। और कार में बैठे 4 युवकों में से तीन युवक मौके से भाग गए थे। और चालक गेट नही खुलने की वजह से वाहन में ही फंस गया था। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग विदिशा के रहने वाले थे। जो किसी कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल जा रहे थे। वहीं पुलिस ने कहा कि कार लावारिस हालत में ही दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे के पास ही खड़ी हुई है। उनके पास कोई भी कार से संबंधित व्यक्ति नही आया है।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28