वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट से पहले साई सुदर्शन ने बनाया रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का पसीना छुटा
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया. इस टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन को भी जगह दी गई है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले साई सुदर्शन ने इसका शानदार जश्न मनाया और ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच के चौथे दिन शानदार शतक ठोक दिया. इससे पहले उन्होंने पहली पारी में 75 रनों की पारी खेली थी. दाएं हाथ का ये बल्लेबाज इस समय शानदार फॉर्म में है और ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ दो मैचों में दो फिफ्टी और एक शतक ठोक चुका है.
साई सुदर्शन ने खेली शानदार पारी
ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच मैच में 73 रनों की पारी खेलने वाले साई सुदर्शन ने दूसरे मैच में भी अपने बल्ले से रन बनाने में कंजूसी नहीं की. इस मुकाबले में उन्होंने पहली पारी में 140 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्का की मदद से 75 रन बनाए थे. हालांकि वो शतक से चूक गए थे, लेकिन दूसरी पारी में जब वो बल्लेबाजी करने के लिए उतरे तो उनके इरादे कुछ और ही थे.
साई सुदर्शन ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का दम निकालते हुए 170 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्का की मदद से अपना शतक पूरा किया. हालांकि इसके तुरंत बाद ही वो आउट होकर पवेलियन लौट गए, लेकिन इससे पहले उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की. इससे पहले तमिलनाडु इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड में भी शानदार फिफ्टी ठोकी थी.
इंग्लैंड में किया था डेब्यू
साई सुदर्शन को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला था. हालांकि उनका डेब्यू काफी खराब रहा था और वो डक पर आउट हो गए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने वापसी की थी और 30 रनों की पारी खेली.
साई सुदर्शन ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैच खेले. इसकी 6 पारियों में उन्होंने 23.33 की औसत से 140 रन बनाए. इसमें एक फिफ्टी शामिल थी. अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ दमदार पारी खेलकर वेस्टइंडीज की टीम को बड़ी चेतावनी दे दी है.

रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”