हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
अदनान खान भोपाल। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय हमीदिया महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मानसिक तनाव के मुद्दे पर जागरूकता फैलाने के लिए एक नुक्कड़ नाटक और रैली का आयोजन किया। यह आयोजन महाविद्यालय के एच ब्लॉक और भौईपुरा बस्ती में स्थित शिव मंदिर के पास किया गया। नुक्कड़ नाटक में स्वयंसेवकों ने मानसिक तनाव के बढ़ते प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक किया और समाधान बताए एवं महाविद्यालय से भौईपुरा बस्ती तक एक रैली भी निकाली गई, जिसमें जन जागरूकता नारे लगाए गए। इस कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ रचना मिश्रा के मार्गदर्शन में हुआ। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ आर एस नरवरिया और डॉ आर पी शाक्य एवं अन्य प्राध्यापक डॉ अजय घोष, डॉ कुलदीप मरावी, डॉ मंगला गौरी, डॉ ज्योति खातरकर, डॉ कुमुदिनी पाठक, डॉ मनोज सिन्हा, डॉ आनंदीलाल कुर्मी, डॉ सोनल खरे, वरिष्ठ स्वयंसेवक इरफान अंसारी, जयकुमार अहिरवार, अरविंद जाटव सुमित सेन स्टेट कैम्पर राजा रजक, शशांक मालवीय, गुंजा नागवंशी एवं निशिका, अंशुल, मधु, उमर, संध्या, मानस, नितिन, सतीश, प्रतीक्षा, भारती, प्रिंसी, दिनेश सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”