इतिहास की झलक: भारत-पाकिस्तान फाइनल में किसकी जीत रही ज्यादा?
नई दिल्ली: 8 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस को 28 सितंबर को एक बड़ा फाइनल मुकाबला देखने को मिलेगा. एशिया कप 2025 के खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से होगा. दोनों टीमें इससे पहले किसी बड़े टूर्नामेंट में साल 2017 में एक-दूसरे से टकराई थीं. चैंपियंस ट्रॉफी के उस फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत पर बड़ी जीत दर्ज की थी. अब टीम इंडिया के पास उस हार का बदला लेने का अच्छा मौका है. दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबले का एक लंबा इतिहास रहा है.
इतनी बार फाइनल में टकरा चुकी हैं दोनों टीमें
साल 1985 में भारत और पाकिस्तान पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में एक-दूसरे से टकराए थे. इसमें भारत ने बाजी मारी थी. ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में वर्ल्ड चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था. इस टूर्नामेंट के बाद भारत और पाकिस्तान अब तक 12 बार बड़े टूर्नामेंट के फाइनल मैच में एक-दूसरे के आमने-सामने आए हैं.
इसमें पाकिस्तान ने 8 बार बाजी मारी है, जबकि टीम इंडिया 4 बार खिताबी मुकाबला अपने नाम की है. दोनों के बीच साल 2017 में आखिरी बार खिताबी मुकाबला खेला गया था. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इस फाइनल मैच में पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों से हराया था. वर्ल्ड कप में दोनों टीमें एक बार फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं. साल 2007 में हुई T20I वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 रनों से हराया था.
एशिया कप के फाइनल में पहली बार भिड़ रही हैं दोनों टीमें
भारत और पाकिस्तान एशिया कप के फाइनल में कभी एक-दूसरे से नहीं टकराई हैं. 41 सालों में ये पहला मौका होगा, जब ये दोनों टीमें एशिया कप के खिताबी मुकाबले में एक-दूसरे से भिड़ेंगी. एशिया कप का ये 17वां एडिशन है. टीम इंडिया अब तक 8 बार एशिया कप के खिताब को जीत चुकी है.
वो साल 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016, 2018, 2023 में इस टूर्नामेंट की चैंपियन बनी थी. वहीं, पाकिस्तान की टीम अभी तक 2 बार चैंपियन बनी हैं. पाकिस्तान ने साल 2000 और 2012 में इस टूर्नामेंट को जीता था. एशिया कप में दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ अब तक 18 मुकाबले खेल चुकी हैं. इसमें 10 मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है. 6 में पाकिस्तान ने बाजी मारी है. दो मैच बेनतीजा रहे हैं.

रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”