काम्बिंग गश्त के दौरान 2 महीने से फरार स्थाई वारंटी पुलिस गिरफ्त में
-सलामतपुर पुलिस ने 1 वारंटियों को किया गिरफ्तार
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना पुलिस को काम्बिंग गश्त के दौरान एक ऐसे फरार स्थाई वारंटी को पकड़ने में सफलता मिली है जो 2 महीने से फरार चल रहा था। रायसेन एसपी आशुतोष गुप्ता के दिशा निर्देशन में फरार वारंटियों को पकड़ने का अभियान जोरों पर चल रहा है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने गुरुवार, शुक्रवार रात्रि को पुलिस टीम के साथ कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाने के एक मामले में फरार स्थाई वारंटी पकड़ा है। रूपसिंह पिता प्रेम सिंह निवासी सेमरा थाना सलामतपुर जो 138 एनआइए चेक बाउंस के मामले में 2 महीने से फरार चल रहा था। इसको मोबाइल लोकेशन के माध्यम से घेराबंदी कर घर से ही गिरफ्तार किया है।
300 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी ने रात 11 बजे से वारंटियों की धरपकड़ की--पुलिस अधीक्षक रायसेन आशुतोष गुप्ता के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन मे समस्त एसडीओपी के नेतृत्व में थानावार टीमें गठित कर स्थाई, फरार वारंटियों की धरपकड और गुंडा, बदमाश सहित अपराधिक लोगों की निगरानी हेतु कॉम्बिग गश्त की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान थानावार पुलिस टीम ने 57 स्थाई वारंटी गिरफ्तार किए। 77 गिरफ्तारी वारंट भी तामिली कराए गए। जिले के राजपत्रित अधिकारियों (पुलिस) द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया। कॉम्बिंग गश्त से पूर्व अनुभाग वार पुलिस बल को अलग-अलग स्थानों पर एकत्रित किया जाकर फोर्स को ब्रीफ किया गया, उसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त के लिए रवाना किया गया। बदमाशों को अपराध से दूर रहने की हिदायत दी गई। गश्त के दौरान पुलिस ने 250 से अधिक हिस्ट्रीशीटर, ईनामी बदमाशों की रात में चेकिंग की साथ ही उन्हें आपराधिक, असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी।
इनका कहना है।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान चेक बाउंस के मामले में फरार स्थाई वारंटी का वारंट तामील कराया गया है। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में फरार वारंटियों की धरपकड़ करने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

हाथों में चप्पल, कंधे पर बस्ता... कीचड़ में चलता बचपन! क्या ऐसे पढ़ेगा इंडिया?
गीदगढ़ गांव में बिजली आंधी-तूफान का कहर: 150 साल पुराना पेड़ घर पर गिरा, बुजुर्ग घायल, मकान क्षतिग्रस्त
सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत सहकारी विपणन केंद्र पर साईबर पाठशाला का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण
अंबाडी में पुलिया का निकास बंद होने से 15 घरों में घुसा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सरपंच से लगाई गुहार
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा