अंबाडी में पुलिया का निकास बंद होने से 15 घरों में घुसा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सरपंच से लगाई गुहार
-ग्रामीणों का आरोप- पुलिया बंद करने से जलभराव, सामान खराब और मकान गिरने का खतरा
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची विकासखंड के ग्राम अंबाड़ी में बारिश के बाद जलनिकासी की समस्या गंभीर हो गई है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सरपंच को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि स्टेशन रोड के बीच स्थित वर्षों पुरानी सड़क की पुलिया का पानी निकास कुछ लोगों द्वारा बंद कर दिए जाने से मोहल्ले के करीब 15 घरों में पानी भर गया है। वहीं सड़क तालाब बन गई है जिसमें से राहगीरों को और स्कूली बच्चों को निकालने में काफी परेशानी आ रही है। आवेदन के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को हुई बारिश के बाद नाली का पानी घरों में घुस गया, जिससे अनाज सहित दैनिक उपयोग का सामान खराब हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार जलभराव के कारण मकानों की दीवारें भी कमजोर हो गई हैं और गिरने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने पुलिया खोलने का आग्रह किया तो संबंधित लोगों ने अभद्र व्यवहार किया और पुलिया का पानी नहीं निकलने देने की धमकी दी। ग्रामीणों ने सरपंच से तत्काल हस्तक्षेप कर पुलिया का पानी निकास बहाल कराने, जलभराव की समस्या दूर करने और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बनने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

हाथों में चप्पल, कंधे पर बस्ता... कीचड़ में चलता बचपन! क्या ऐसे पढ़ेगा इंडिया?
गीदगढ़ गांव में बिजली आंधी-तूफान का कहर: 150 साल पुराना पेड़ घर पर गिरा, बुजुर्ग घायल, मकान क्षतिग्रस्त
सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत सहकारी विपणन केंद्र पर साईबर पाठशाला का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण
अंबाडी में पुलिया का निकास बंद होने से 15 घरों में घुसा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सरपंच से लगाई गुहार
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश