जमुनिया और हिनोतिया गांव में 1 लाख से अधिक बकाया पर बिजली विभाग की कुर्की, किसानों की मोटरें जब्त
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले बड़े बकायादार किसानों के खिलाफ बिजली विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। 1 लाख से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं पर कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को ग्राम जमुनिया और हिनोतिया में विभागीय टीम ने दो किसानों के यहां दबिश दी। जमुनिया गांव में एक किसान पर करीब 1 लाख 80 हजार रुपए तथा हिनोतिया में दूसरे किसान पर डेढ़ लाख रुपए से अधिक की बकाया राशि पाई गई। निर्धारित समय में बिल जमा नहीं करने पर विभाग ने दोनों स्थानों पर बोरवेल से थ्री-फेज मोटर निकालकर ज़ब्त कर ली। कार्रवाई के दौरान बिजली वितरण कंपनी सलामतपुर के जूनियर इंजीनियर मनीष कुमार श्रीवास्तव सहित बिजली विभाग का अमला मौजूद रहा। जूनियर इंजीनियर मनीष कुमार ने बकायादार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शीघ्र बिजली बिल जमा करें, अन्यथा आगे भी कुर्की की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

हाथों में चप्पल, कंधे पर बस्ता... कीचड़ में चलता बचपन! क्या ऐसे पढ़ेगा इंडिया?
गीदगढ़ गांव में बिजली आंधी-तूफान का कहर: 150 साल पुराना पेड़ घर पर गिरा, बुजुर्ग घायल, मकान क्षतिग्रस्त
सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत सहकारी विपणन केंद्र पर साईबर पाठशाला का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण
अंबाडी में पुलिया का निकास बंद होने से 15 घरों में घुसा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सरपंच से लगाई गुहार
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा