आत्महत्या या हत्या? पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई
ग्रेटर नोएडा। के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सिग्मा-2 ग्रीन बेल्ट में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने शव को फंदे से लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान बबली (48) पत्नी स्वर्गीय मांगेराम निवासी नट मड़ैया के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि महिला ने पारिवारिक कारणों के चलते पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

हाथों में चप्पल, कंधे पर बस्ता... कीचड़ में चलता बचपन! क्या ऐसे पढ़ेगा इंडिया?
गीदगढ़ गांव में बिजली आंधी-तूफान का कहर: 150 साल पुराना पेड़ घर पर गिरा, बुजुर्ग घायल, मकान क्षतिग्रस्त
सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत सहकारी विपणन केंद्र पर साईबर पाठशाला का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण
अंबाडी में पुलिया का निकास बंद होने से 15 घरों में घुसा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सरपंच से लगाई गुहार
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा