त्योहार पर मिलावट रोकने की कवायद, टीमों की ताबड़तोड़ कार्रवाई
भोपाल|होली का त्योहार है. होली के त्योहार में रंग में भांग मिलावट की ना हो, जिसके लिए पूरे प्रदेश में खाद्य विभाग अलर्ट मोड पर दिखाई दे रहा है. खाद्य विभाग की टीम अलग-अलग जगह पर दबिश देखकर कार्रवाई कर रही है|
भोपाल में 27 कुंटल मावा जब्त
होली के एक महीने पहले ही खाद्य विभाग की टीम अलग-अलग जगह पर दबिश दे रही है ,क्योंकि होली के त्योहार में नकली मावा, पनीर और मिठाई लोग ना खाएं. जिसके चलते भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे कई शहरों में लगातार खाद्य विभाग की टीम दबिश देकर कार्रवाई कर रही, हालांकि बीते दिन राजधानी भोपाल में खाद्य विभाग की टीम ने 27 कुंटल मावा जब्त किया है. जिसमें वनस्पति तेल के मिलावट की आशंका जताई जा रही है. वहीं भोपाल के कोलार इलाके में काबुल मिष्ठान भंडार में खाद्य विभाग की टीम ने दबिश दी. खाद्य विभाग की टीम ने कई सैंपल जब्त कर जांच के लिए भेजे हैं|
खाद्य विभाग ने खुफिया तंत्र को भी किया अलर्ट
हालांकि खाद्य विभाग की टीम हर त्योहार के पहले मिठाई बनाने वाली फैक्ट्री और रेस्टोरेंट पर दबिश की तैयारी शुरू कर देती है, वहीं भोपाल में प्रतिदिन 50 दुकानों पर खाद्य विभाग की तीन टीम अलग-अलग दुकानों पर दबिश देकर सैंपल कलेक्ट कर रही है. जिले के बॉर्डर पर भी खाद्य विभाग की टीम ने अपने खुफिया तंत्र को भी अलर्ट पर रखा है, हालांकि बीते दिन मुखबिर की सूचना पर खाद्य विभाग की टीम ने भोपाल की बॉर्डर के पास आशंका के आधार पर वनस्पति तेल की मिलावट से बना हुआ मावा जब्त किया है. सैकड़ों सैंपल खाद्य विभाग की टीम रोज जांच के लिए भेज रही है. अब देखना होगा कि खाद्य विभाग की कार्रवाई का असर होली के त्योहार में मिलावट करने वाले माफियाओं पर कितना पड़ता है|

हाथों में चप्पल, कंधे पर बस्ता... कीचड़ में चलता बचपन! क्या ऐसे पढ़ेगा इंडिया?
गीदगढ़ गांव में बिजली आंधी-तूफान का कहर: 150 साल पुराना पेड़ घर पर गिरा, बुजुर्ग घायल, मकान क्षतिग्रस्त
सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत सहकारी विपणन केंद्र पर साईबर पाठशाला का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण
अंबाडी में पुलिया का निकास बंद होने से 15 घरों में घुसा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सरपंच से लगाई गुहार
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा