नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने गृह क्षेत्र में किया बड़ा निवेश, 55 बीघा जमीन की रजिस्ट्री
मुजफ्फरनगर। के बुढ़ाना कस्बे में बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने करीब 55 बीघा कृषि भूमि खरीदी है। इस जमीन की रजिस्ट्री उन्होंने तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय में अपने नाम कराई। जमीन की कीमत करीब छह करोड़ रुपये बताई जा रही है।
भाई के साथ पहुंचे बुढ़ाना तहसील
अभिनेता अपने परिजनों और भाई फिल्म प्रोड्यूसर फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बुढ़ाना तहसील पहुंचे थे। यहां उप निबंधक पंकज कुमार जैन के समक्ष बैनामे की प्रक्रिया पूरी की गई और आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए। बताया गया है कि यह कृषि भूमि बुढ़ाना बांगर क्षेत्र में स्थित है, जिसे अभिषेक जैन सहित सात लोगों से खरीदा गया है। इस दौरान उनके अधिवक्ता प्रशांत शर्मा ने खरीद से जुड़े दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी कराई।
रजिस्ट्री के बाद परिजनों से की मुलाकात
रजिस्ट्री के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी माता हज्जन मेहरुनिशां और परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की। उनके साथ भाई एडवोकेट अलमासुद्दीन सिद्दीकी और माजुद्दीन सिद्दीकी भी तहसील मुख्यालय पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि अभिनेता के परिवार के पास पहले से भी इस क्षेत्र में जमीन है। इस नई खरीद के साथ उन्होंने अपने पैतृक क्षेत्र से जुड़ाव को और मजबूत किया है।

रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”