दिल्ली में फिल्म फेस्टिवल का आगाज, मथुरा रोड-भैरों मार्ग पर नो-पार्किंग
दिल्ली। प्रगभारत मंडपम (प्रगति मैदान) में आज से दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल हो रहा है। 31 मार्च तक चलने वाले फेस्टिवल के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई रेंज के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक मथुरा रोड और भैरों रोड पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वह रिंग रोड का इस्तेमाल करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टो किए गए वाहनों को भैरों मार्ग स्थित भैरों मंदिर के सामने ट्रैफिक पिट में रखा जाएगा। कार्यक्रम में आने वाले आमंत्रित अतिथियों के लिए प्रवेश और निकास गेट नंबर-4 (भैरों मार्ग) और गेट नंबर 10 (मेट्रो स्टेशन के पास) निर्धारित किए गए हैं।
पार्किंग के लिए बेसमेंट पार्किंग-1 (भैरों मार्ग से प्रवेश) और बेसमेंट पार्किंग-2 (मथुरा रोड से प्रवेश) उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा भैरों मंदिर और नेशनल स्टेडियम में सरफेस पार्किंग की सुविधा भी दी गई है।
- प्रभावित मार्ग और पार्किंग पाबंदियां (सुबह 10 से रात 10 बजे तक)
- मथुरा रोड-भैरों मार्ग से मथुरा रोड तक भारी ट्रैफिक की संभावना है।
- भैरों मार्ग- इस मार्ग पर भी वाहनों का दबाव बहुत अधिक रहेगा।
- नो-पार्किंग जोन: मथुरा रोड और भैरों रोड पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
- झंडेवालान मंदिर: कालका दास चौक से झंडेवालान गोलचक्कर तक भारी वाहनों पर दोपहर 12 से रात 10 बजे तक रोक।

रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”