जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर ख़बर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले में 01 मई से मकान सूचीकरण तथा आवास गणना का कार्य शुरू हो गया है।भारत सरकार के जनगणना निदेशालय के निदेशक आईएएस कार्तिकेय गोयल शुक्रवार को कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के साथ रायसेन जिले के ग्राम मुक्तापुर पहुंचे और यहां मकान सूचीकरण तथा आवास गणना कार्य का जायजा लिया। निदेशक कार्तिकेय गोयल द्वारा ग्रामीणों से संवाद कर जनगणना कार्य के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही ग्राम मुक्तापुर में स्वगणना में उत्कृष्ट कार्य होने पर सराहना भी की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधी, एसडीएम मनीष शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28

हाथों में चप्पल, कंधे पर बस्ता... कीचड़ में चलता बचपन! क्या ऐसे पढ़ेगा इंडिया?
गीदगढ़ गांव में बिजली आंधी-तूफान का कहर: 150 साल पुराना पेड़ घर पर गिरा, बुजुर्ग घायल, मकान क्षतिग्रस्त
सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत सहकारी विपणन केंद्र पर साईबर पाठशाला का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण
अंबाडी में पुलिया का निकास बंद होने से 15 घरों में घुसा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सरपंच से लगाई गुहार
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा