प्रदेश की पहली सरकारी कंपनी बनेगी पब्लिक, CG पावर ट्रांसमिशन करेगा IPO
रायपुर: छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी शेयर बाजार में कदम रखने की बड़ी तैयारी कर रही है। कंपनी जल्द ही अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ (IPO) लेकर आ सकती है। इसे देश के प्रमुख शेयर बाजारों, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट कराया जाएगा। इस बड़े कदम को लेकर कंपनी के भीतर उच्च स्तर पर बैठकों और चर्चाओं का दौर जारी है और इसे अमलीजामा पहनाने के लिए पूरी रूपरेखा तैयार की जा रही है।
पूंजी जुटाकर कंपनी करेगी अपना विस्तार
इस आईपीओ को लाने का मुख्य उद्देश्य शेयर बाजार के जरिए भारी-भरकम पूंजी (फंड) जुटाना है। इस रकम का इस्तेमाल कंपनी अपने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और भविष्य की विस्तार योजनाओं को पूरा करने के लिए करेगी। आईपीओ आने के बाद आम लोग और बड़े निवेशक कंपनी के शेयर खरीद सकेंगे, जिससे कंपनी को आगे बढ़ने के लिए नया रास्ता मिलेगा।

हाथों में चप्पल, कंधे पर बस्ता... कीचड़ में चलता बचपन! क्या ऐसे पढ़ेगा इंडिया?
गीदगढ़ गांव में बिजली आंधी-तूफान का कहर: 150 साल पुराना पेड़ घर पर गिरा, बुजुर्ग घायल, मकान क्षतिग्रस्त
सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत सहकारी विपणन केंद्र पर साईबर पाठशाला का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण
अंबाडी में पुलिया का निकास बंद होने से 15 घरों में घुसा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सरपंच से लगाई गुहार
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा