दीवानगंज गांव में शॉर्ट सर्किट से तेंदूपत्ता से भरे ट्रक में लगी आग, लाखों का नुकसान
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के दीवानगंज में एक बड़ी घटना सामने आई है। दीवानगंज सरकारी फड़ से तेंदूपत्ता लेकर सूखी सेवनिया जा रहा एक ट्रक आग की चपेट में आ गया। ट्रक में तेंदूपत्ते के 92 बोरे भरे हुए थे, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गए। वही गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पालिया गया जिससे ट्रक बच गया सिर्फ तेंदूपत्ता ही जला है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक जैसे ही करीब 100 मीटर आगे बढ़ा, तभी ऊपर से निकले बिजली के तारों के संपर्क में ट्रक का ऊपरी हिस्सा आ गया। इससे शॉर्ट सर्किट हुआ और ट्रक में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों, दीवानगंज पुलिस, हंड्रेड डायल और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था।बताया जा रहा है कि ट्रक में भरे तेंदूपत्तों की कीमत लगभग 10 लाख रुपए के आसपास थी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन तेंदूपत्ता ठेकेदार को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर