मुख्यमंत्री को पारिवारिक शोक, साँची यूनिवर्सिटी ने दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धाजंलि
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मानंद यादव के पंचतत्व में विलीन होने और उनकी अपूरणीय क्षति पर सलामतपुर स्तिथ साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान-अध्ययन विश्वविद्यालय परिवार द्वारा गहन शोक व्यक्त किया गया। दिवंगत आत्मा की शांति हेतु विश्वविद्यालय परिवार द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया। ब्रह्मानंद यादव एक सम्मानित एवं प्रेरणास्पद व्यक्तित्व थे, जिनका जीवन सादगी, समाज सेवा और संस्कारों का प्रतीक रहा। उनकी स्मृतियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो वैद्यनाथ लाभ ने मुख्यमंत्री के परिवार को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। विश्वविद्यालय की सामान्य परिषद के अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री की पारिवारिक क्षति पर कुलगुरु महोदय समेत पूरे विश्वविद्यालय परिवार ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर