शासकीय हमीदिया महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना बी प्रमाण पत्र परीक्षा आयोजित
अदनान खान भोपाल। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय हमीदिया महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई में बी प्रमाण पत्र परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में 30 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया एवं लिखित परीक्षा 5 जून को आयोजित की गई, जबकि मौखिक परीक्षा 6 जून को हुई। बाहरी परीक्षक के रूप में एम एल बी महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ सुधीर कुमार शर्मा ने स्वयंसेवकों का मौखिक परीक्षण लिया। परीक्षा में उपस्थित कार्यक्रम अधिकारी जिला संगठन डॉ आर एस नरवरिया और कार्यक्रम अधिकारी डॉ आर पी शाक्य भी परीक्षा में उपस्थित रहे। स्टेट अवॉर्डी दानिश खान ने भी परीक्षा के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्टेट कैंपर इरफान अंसारी की देखरेख में बी प्रमाण पत्र परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस परीक्षा के माध्यम से स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और ज्ञान का मूल्यांकन किया गया। एवं राष्ट्रीय सेवा योजना ज्ञान के आधार पर स्वयंसेवकों का बी प्रमाण पत्र धारक के रूप में चयनित किया गया। इस वर्ष के स्टेट कैम्पर में जयकुमार अहिरवार, आयुष ठाकुर, आर्यन रजक, एवं अरविंद जाटव ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की गई।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर