3 माह की वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान अंतर्गत ग्राम मेंढकी में कैम्प आयोजित
-1 जुलाई से 30 सितम्बर तक विभिन्न गांवों में चलेगा अभियान
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सोमवार को सांची जनपद के ग्राम मेंढकी में वित्तीय समावेशन एफआई संतृप्ति अभियान के अंतर्गत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक एम. वी. मुरली कृष्णा, भारतीय रिजर्व बैंक की क्षेत्रीय निदेशक रेखा चंदनावेली, एसएलबीसी संयोजक धीरज गोयल, अंचल प्रमुख प्रवीण काबरा केनरा बैंक, अंचल प्रमुख लोकेश कुमार यूको बैंक सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे। भारत सरकार के वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त विभाग, भारत सरकार के निर्देशानुसार यह अभियान 1 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक देश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में संचालित किया जा रहा है।
सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं वित्तीय साक्षरता संबंधी जानकारी दी---शिविर के दौरान एम. वी. मुरली कृष्णा एवं रेखा चंदनावेली ने ग्राहकों से संवाद कर उन्हें पुनः री केवाईसी की प्रक्रिया, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं वित्तीय साक्षरता संबंधी विषयों पर जानकारी दी। उपस्थित ग्रामीणों को विशेष रूप से निम्नलिखित विषयों पर जागरूक किया गया।
1. प्रधानमंत्री जनधन खाता (PMJDY) खोलना।
2. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के अंतर्गत बीमा।
3. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के अंतर्गत बीमा।
4. अटल पेंशन योजना (APY) में नामांकन।
5. 10 वर्ष अथवा उससे अधिक पुराने/निष्क्रिय खातों के लिए पुनः केवाईसी।
6. डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव एवं आरबीआई के अदावी जमा खातों से राशि दावा प्रक्रिया बताई गई।
अभियान का उद्देश्य--ग्रामीण एवं निम्न आय वर्ग तक वित्तीय समावेशन योजनाओं की पहुँच और जागरूकता बढ़ाना। बैंकिग एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना। और मध्य प्रदेश की सभी 23043 ग्राम पंचायतों में बैंकों एवं बैंक मित्रों बीसीएस द्वारा इस अभियान के अंतर्गत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर धीरज गोयल ने ग्रामीण जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन योजनाओं का लाभ उठाएँ एवं अपने आसपास के पात्र व्यक्तियों को भी इन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने में सहयोग करें, जिससे प्रदेश के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँच सके।































शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा
जबलपुर-सतना में बरसेंगे बादल, MP के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे