भोपाल विदिशा हाईवे दीवानगंज पर पुलिस ने की वाहन चेकिंग, बिना हेलमेट वाहन चालकों के बनाए चालान
-6 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर 2000 रुपए समन शुल्क वसूला
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना पुलिस ने भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के दीवानगंज चौकी के सामने दो पहिया व चार पहिया वाहनों का जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी, दीवानगंज चौकी प्रभारी एसआई वरुण सक्सेना और पुलिस बल द्वारा दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट और चार पहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट की जांच की गई। बगैर हेलमेट लगाए 5 वाहनों और 1 चालान मोटरसाइकिल की नम्बर प्लेट सही नही होने के कारण चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर दो हजार रुपए समन शुल्क वसूला गया है। वाहनों की जांच कार्रवाई से चालकों में हड़ंकप मच गया।वाहन चालक कार्रवाई से बचने के लिए रास्ता बदलकर भी जाते नजर आए। सलामतपुर थाने के प्रभारी का कहना है कि दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाना अनिवार्य है। बगैर हेलमेट लगाकर वाहन चलाने पर चालान काटकर जुर्माना वसूला जा रहा है। वहीं बिना सीट बेल्ट कार चालकों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की है।वाहन चैकिंग अभियान के दौरान समन शुल्क वसूल किया।कार्रवाई में मुख्य रूप से पुलिस ने हेलमेट व सीट बेल्ट को लेकर वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की और जुर्माना वसूल किया गया। वहीं उन्होंने बताया कि हेलमेट लगाकर वाहन चलाने में चालक सुरक्षित यात्रा करता है। हादसे की स्थिति में वाहन चालक ने हेलमेट लगाए रहता तो उसे सिर की गंभीर चोट नहीं लगती और उसकी जान भी बच जाती है। इसलिए हेलमेट लगाकर दो पहिया चलाना अनिवार्य किया गया है। बगैर हेलमेट लगाकर वाहन चलाने पर चालान काटकर जुर्माना वसूला जा रहा है।कार्रवाई के साथ ही पुलिस हेलमेट के प्रति दो पहिया वाहन चालकों और कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरुक भी कर रही है।
इनका कहना है।
भोपाल विदिशा हाइवे 18 पर 6 वाहनो पर कार्रवाई की गई है। जिसमे बिना हेलमेट के 5 वाहनों और नम्बर प्लेट सही नही होने के कारण 1 वाहन पर चालानी कार्रवाई कर 2 हज़ार रुपए समन शुल्क वसूला गया है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
तनाव के बीच उम्मीद: ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के युद्धविराम पर मंथन
MPL टीम मालिक रेमन कक्कड़ का बड़ा बयान: जमीन पर शराब बिक्री से साफ इनकार
अमित जोगी को राम अवतार जग्गी हत्याकांड में उम्रकैद, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें, बचपन से बनेंगे फिट और हेल्दी
कलेक्टर पर भड़के सिंधिया: जनसुनवाई में लगाई कड़ी फटकार, Video वायरल
28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: गैस डीलरों ने संकट का फायदा उठाया, जनता हुई नुकसान में
केदारनाथ धाम की बर्फबारी ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, मौसम अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में बढ़ा बाघों का कुनबा, ‘मीरा’ बनी मां, आगमन से खुशबू छा गई