पत्नी की मौत के बाद सहायता राशि का आवेदन देने भोपाल गया पति, लौटते वक्त कार की टक्कर से गई जान
-सलामतपुर के रेलवे ओवरब्रिज की घटना
-सलामतपुर पुलिस ने सूखीसेवनिया पुलिस की मदद से टक्कर मारने वाली कार पकड़ी
-पुलिस ने मामला दर्ज कर, शव को पोस्टमार्टम के लिए सांची अस्पताल भेजा
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
गुरुवार को दोपहर के समय सलामतपुर रेलवे ओवरब्रिज पर एक युवक की मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी की सांप के काटने के बाद हुई मौत के बाद सहायता राशि का आवेदन देने भोपाल तहसील गया था। और वापस घर जाते समय रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रेलवे ओवरब्रिज पर दोपहर साढ़े बारह बजे के लगभग भोपाल से अपनी मोटरसाइकिल एमपी40 जेडएफ 8745 से बांकची गांव गंजबासौदा जिला विदिशा जा रहे नेतराम अहिरवार पिता चेन सिंह अहिरवार उम्र लगभग 31 वर्ष को तेज व लापरवाही से चल रही स्विफ्ट कार चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि नेतराम कार में फंस कर 15 से 20 फिट तक घिसटता रहा और सिर में गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही नेतराम कि मौत हो गई। वहीं पुलिस ने स्विफ्ट कार जीजे18 बीजी 6034 को सूखी सेवनिया पुलिस की मदद से पकड़कर थाने में ज़ब्त कर लिया। मृतक के पिता चैन सिंह अहिरवार को बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सांची सिविल अस्पताल में भेज दिया है।
ढाई महीने पहले ही पत्नी की सांप के काटने से हुई थी मौत---नेतराम अहिरवार अपनी पत्नी कविता और बच्चों के साथ गांधीनगर भोपाल के पास रहकर मेहनत मजदूरी करता था। 20 अप्रेल की रात में घर पर सोते समय उसकी उतनी कविता को सांप ने काट लिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने कविता को मृत घोषित कर दिया। नेतराम की शादी लगभग 12 साल पहले हुई थी। और उसके 3 बच्चे हैं। जिनमें 2 बेटे और 1 बेटी शामिल हैं। नेतराम की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसके पिता चैन सिंह बोले कि बेटा 2 जुलाई को भोपाल गया था। एक दिन बाद 3 जुलाई को वापस घर लौट रहा था। और रास्ते मे हादसे का शिकार हो गया।अभी बहू कविता की मौत से उबरे भी नही थे कि बेटे की मौत की खबर से पूरे परिवार को इतना बड़ा दुख और मिल गया।
पत्नी की सर्पदंश से हुई मौत के बाद मिलने वाली सहायता राशि का आवेदन देने गया था भोपाल---नेतराम अहिरवार 2 जुलाई को अपनी टीवीएस एमपी40 जेडएफ 8745 मोटरसाइकिल से बांकची गांव गंजबासौदा जिला विदिशा से भोपाल तहसील में तहसीलदार को पत्नी कविता की सर्प दंश से हुई मौत के मामले में मिलने वाली सहायता राशि का आवेदन देने गया था। 3 जुलाई को वापस अपने घर बांकची गांव जा रहा था। तभी रास्ते मे सलामतपुर रेलवे ओवरब्रिज पर दुर्घटना का शिकार होकर अपनी जान से हाथ धो बैठा।
इनका कहना है।
रेलवे ओवरब्रिज पर कार की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक युवक की मौत हो गई है। कार को सूखी सेवनिया पुलिस की मदद से पकड़ लिया। मामला दर्ज कर मृतक नेतराम का शव पोस्टमार्टम के लिए सांची सिविल अस्पताल भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर